Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

इंडिया हैबिटेट सेंटर में इस्तांबुल की मशहूर आर्टिस्ट बर्कु तुरान की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी शुरू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: इंडिया हैबिटेट सेंटर की ओपन पाम कोर्ट गैलरी में आज इस्तांबुल की मशहूर आर्टिस्ट बर्कु तुरान की पेंटिंग और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। 8 से 11 दिसंबर 2022 तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बर्कु तुरान 16 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। इस एकल प्रदर्शनी को “एब्सट्रैक्ट फ्रीडम” नाम दिया गया है, जिसमें एक कलाकार की सभी सीमाओं के पार स्वतंत्र रूप से संवाद करने की क्षमता को दर्शाया गया है।

उद्घाटन के मौके पर मशहूर आर्टिस्ट क़ाजी एम रगीब, जाने माने आर्ट क्रिटिक और लेखक सुनीत चोपड़ा के अलावा तमाम कला प्रशंसकों ने बर्कु तुरान की पेंटिंग्स को निहारा और अपने-अपने तरीके से उनकी व्याख्या की। तुरान की पेंटिंग्स की यह श्रृंखला भौतिक भावनाओं और भावनाओं के अवचेतन बंधनों से आत्मा की मुक्ति को दर्शाती है। साथ ही भौतिक और आध्यात्मिक इकाई के बीच की रेखा को धुंधला करती है।

इस तरह वह अपनी कला के जरिये अपनी तलाश में खो जाने के अनुभव को रंगों के माध्यम से उकेरती हैं। इससे पहले बर्कु तुरान टर्की में कई प्रदर्शनियों के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी कला को प्रदर्शित कर चुकी हैं। बर्कु तुरान के ब्रश स्ट्रोक, प्रभावी ड्राइंग और रंग का एक जटिल पैलेट उनकी कला की विशेषता है। जीवंत विषम रंगों के साथ प्रकाश और छाया की गहराई के लिए उनका आकर्षण उनकी पेंटिंग्स को रहस्यमय बनाता है।

Related posts

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा मशहूर सिंगर सपना चौधरी के डांस का यह वीडियो, करोड़ों दर्शकों ने देखा

Ajit Sinha

राधाकृष्णन ने सीएसआर को ‘राष्ट्र निर्माण की पूंजी’ बनाने का आह्वान किया।

Ajit Sinha

मोहन ब्रदर्स ने नई दिल्ली में पेश किया लाईव कॉन्सर्ट मार्वल ऑफ जुगलबंदी सीज़न 2

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x