Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बेटियां करें राज्य पुरस्कार के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन : डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लड़कियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए 10 दिसंबर सायं 5 बजे तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक लड़कियों जिन्होंने खेलों, सामाजिक कार्य, शिक्षा, पौधारोपण, स्वास्थ्य या मीडिया और लिटरेचर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया हो या राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय व उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो।महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि उक्त शर्तों को पूरा करने वाली लड़कियां अपना पूर्ण बायोडाटा, उपलब्धियों के दस्तावेजों सहित अपना सत्यापित आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के  कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

Related posts

मोदी सरकार के 3.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा से समृद्ध और सशक्त बनेगा किसान: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर अपने विकास की राह आसान बनाएं: मनोज तिवारी

Ajit Sinha

के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सैंकेंडरी स्कूल स्वर्ण जयंती व वार्षिकोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x