Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद,(सूरजकुंड) : एक शख्स ने 16 वर्षीय लड़की को उसी के घर में बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट , केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सूरजकुंड इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार कर, उसे प्रग्नेंट करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 450,506 व 6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

पीड़िता ने सूरजकुंड थाने में दिए गए दरखास्त में कहा कि उसकी उम्र तक़रीबन 16 साल हैं और वह  नौवीं कक्षा तक पढाई की हैं के बाद वह अपने घर पर ही रहती हैं। उसका कहना हैं कि करीब 6 -7 महीनें  पूर्व में वह अपने घर में अकेली थी उस दौरान मंजीत नाम का लड़का उसके घर में आया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसका कहना हैं कि इसके बाद भी उसने कई बार उसी के घर में जान से मारने की धमकी देकर  उसके साथ  बलात्कार किया। उसका कहना हैं कि अचानक उसकी तबियत जाएदा ख़राब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ईलाज कराने हेतु ले गए। वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने अपने परिजनों  को आपबीती सारी घटित घटना के बारे में बताया। पीड़िता की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 450,506 व 6 पोस्को एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी मंजीत की तलाश शुरू कर दी।

Related posts

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फीवा)के प्रधान बने आकाश गुप्ता व महासचिव बने गुरमीत सिंह देओल

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बंद पड़े मेडिकल कॉलेज को सरकार ने किया टेकओवर, दो दिन में तैयार होगा 100 ऑक्सीजन बैड का अस्पताल : सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्व मलेरिया दिवस – मलेरिया दिवस पर मच्छरों से बचाव का संदेश दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x