Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद पलटी, कार में फंसे परिवार को लोग गैस कटर से काटकर उन्हें निकाला बाहर।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय… ऐसा ही कुछ नजारा ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में दनकौर सिकंदराबाद रोड पर हुए हादसे में देखने को मिला जब तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई. गाड़ी में सवार एक परिवार के तीन लोग उसमें फंस गए.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस और स्थानीय लोग ने कार में फंसे परिवार को बचाने के लिए कार को गैस कटर से काटा और पूरे परिवार को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं, सभी के सभी सुरक्षित हैं। हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो गाड़ी की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी भीषण रही होगी. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर तीन लोग सिकंदराबाद जा रहे थे रास्ते में कस्बा बिलासपुर के पास तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो गाड़ी डिसबैलेंस हो होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार पूरा परिवार उसमें फंस गया.

हादसा होने से अफरातफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग कार की तरफ भागे और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे लेकिन सफल नहीं हो पाए, तभी मौके पुलिस टीम पहुंच गई और पुलिस ने गैस कटर से स्कॉर्पियो गाड़ी कार में फंसे परिवार को सकुशल निकाल लिया। उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई थी इसके लिए प्राथमिक उपचार हेतु उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं

Related posts

समलैंगिक युवाओं को अपने पास बुलाकर जबरदस्ती कुकर्म करते हुए का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी आर्थिक अपराध शाखा ने आज धोखाधड़ी और सालसाजी के मामले में पटवारी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फ़र्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से अवैध उगाही करने वाला शख्स गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x