Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पंचायत चुनाव के जनरल ऑब्जर्वर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया आए फरीदाबाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला में पंचायत चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल ऑब्जर्वर विरेन्दर कुमार दहिया रविवार को ज़िला में पहुंच गए। पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए गए जनरल ऑब्जर्वर डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह से पंचायत चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल की। ऑब्जर्वर वीरेंद्र कुमार दहिया ने भी जिला अधिकारियों को पंचायत चुनाव के दौरान आवश्यक कार्य किए जाने के बारे में दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने तीनों खंडों के निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों से भी मुलाकात की और पोलिंग बूथ, किट, वोटर लिस्ट, कर्मचारियों व चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीसी विक्रम सिंह ने जनरल वीरेंद्र कुमार दहिया को बताया कि फरीदाबाद जिला में पंचायत के शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवम्बर के मतदान की तैयारियां पूरी करवा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की निर्देशिका के मुताबिक ही चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व तिगांव खंड के लिए तीन अलग-अलग मतगणना केंद्र और नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनरल ऑब्जर्वर के लिए सन बर्ड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में ही कार्यालय बनाया गया है। सामान्य पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार दहिया का मोबाइल नंबर 9354736177 है। कोई भी उम्मीदवार या आम मतदाता सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ऑब्जर्वर से सन बर्ड टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में मुलाकात कर सकता है या फोन पर बात कर सकता है।

Related posts

पंचकूला ब्रेकिंग: रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी विभाग डाटा एंट्री ऑपरेटर सोनू कुमार के खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 21 जून को राज्य खेल परिसर के मैदान में लगभग 5 हजार लोग योगाभ्यास इससे पहले मैराथॉन दौड़ होगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिद्धिमा फाउंडेशन ट्रस्ट व लोक नायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र के द्वारा आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x