Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: लिंग जांच करवाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसी विक्रम की अध्यक्षता में आज शुक्रवार लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत होने वाली गतिविधिओं की समीक्षा की गयी।

उपायुक्त विक्रम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मिल कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत गुप्त तरीके से इस कार्य में लगे लोगों की सूचना देकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक मुखबिर, एक मिथ्या ग्राहक, और एक सहायक की टीम मिलकर योजना बनाकर कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि वे गर्भवती महिलाओं की प्रभावी ट्रेकिंग एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की ओर विशेष कार्य योजना तैयार कर इस क्षेत्र में नवाचार करें। अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उलंधना करने वालें सैन्टरों के खिलाफ जिला में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सभी सैन्टरों को पीएनडीटी एक्ट के अनुसार सारी हिदायतें पूरी करनी होंगी। पीएनडीटी एक्ट के अनुसार नए अल्ट्रासाउंड खोले जा सकते हैं और पुराने अल्ट्रासाउंड का नवीनीकरण किया जा सकता है। बैठक में सीएमओ डॉ विनय गुप्ता, एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका, डॉ मानसिंह, डॉ राखी, डॉ मंजू, मीनाक्षी चौधरी सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर ग्रीन फील्ड में फ्री हेल्थ चेक अप कैंप आयोजित की गई, रश्मि ने किया शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना युवाओं को विदेश भेजने वाले एक शातिर आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूरे देश में एलआईसी अधिकारी बन 242 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का थाना साइबर क्राइम ने किया पर्दाफाश-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x