Athrav – Online News Portal
राष्ट्रीय हरियाणा

चंडीगढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को करेंगे हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को झज्जर जिला के बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव कुलाना में हिंदू हृदय सम्राट महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भव्य होगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

डा. संजय शर्मा ने कहा कि महाराजा पृथ्वीराज चौहान की वीरता का गौरवशाली इतिहास है और बादली विधानसभा क्षेत्र में ऐसे महान योद्धा की प्रतिमा का अनावरण सभी के लिए गौरव की बात है। महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस गरिमामयी समारोह में झज्जर जिला के अलावा आस-पास के जिलों की 36 बिरादरियों की सरदारी भी यहां हाजिर होंगी और इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। कुलाना चौक का नामकरण पृथ्वीराज चौहान के नाम से किया गया है। उनकी मूर्ति का यहां भव्य अनावरण 13 नवंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की गरिमामयी उपस्थित में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की कर्मस्थली बादली विधानसभा के गांव पाटौदा में पहले भी राव तुलाराम की मूर्ति गौरवपूर्ण पलों के साथ स्थापित की थी। ऐसे ही एक और गौरवशाली इतिहास को जीने के पल के हम सभी रविवार को फिर से साक्षी बनेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन आठ वर्षों में चाहे केदारनाथ मंदिर हो, भगवान विश्वनाथ, महाकाल, बैद्यनाथ या राम लला मंदिर हो भारत के ऐतिहासिक गौरव को फिर से पुनर्जीवित करने का काम हुआ है। इससे पूरा देश अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण करेंगे वह पल हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शानदार होगा और इसमें हजारों की संख्या में लोग कुलाना पहुंचेंगे। 

Related posts

विधानसभा चुनावः पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार, सुरक्षा के लिए केंद्र ने भेजी अर्ध सैनिक बलों की 120 कंपनियां 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शराब आपूर्ति के लिए राज्य में लागू किया जाएगा ट्रैक एवं ट्रेस सिस्टम – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

पलवल: लड़की का सबसे पहले अपहरण, फिर उसके साथ मारपीट की गई, फिर 3 लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x