Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने वाले 7 आरोपी अरेस्ट, वारदात में प्रयोग की गई 2 मारुति अर्टिगा बरामद-लाइव फुटेज देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: तेज रफ़्तार गाडी से जानबूझ कर गाडी से टक्कर मार कर हत्या व हत्या की कोशिश करने वाले 7 लोगों को थाना उद्योग विहार की टीम ने अरेस्ट किया हैं। इस सनसनीखेज वारदात में एक शख्स की मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। दरअसल में 5 -6 नवम्बर की रात को कारों से स्टंट करते हुए दो गुटों का आपस में झगड़ा हो गया था। और गाडी से कुचल कर एक शख्स की हत्या करते हुए का सीन वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को गत 5-6 नवम्बर -2022 की रात को समय लगभग 3 AM पर एक सूचना थाना हयात डिस्कवरी L-1 उद्योग विहार नजदीक हयात होटल उद्योग विहार, गुरुग्राम के सामने एक व्यक्ति की मृत्यु होने व व्यक्ति लङाई-झगङे में लगी चोटों के कारण घायल होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उनका कहना हैं कि प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच गई, जहां पर अज्ञात व्यक्ति का शव ठेके के पास पड़ा मिला व झगड़े में घायल हुए अन्नू कुमार व सुशील कुमार को ईलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया जाना ज्ञात हुआ।

उनका कहना हैं कि आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम नीलकंठ हॉस्पिटल पहुँची जहां अन्नू कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम को बताया कि यह डिस्कवरी L-1 उधोग विहार, गुरुग्राम पर लेबर का काम करता है। गत 5-6 नवम्बर -2022 की रात को समय लगभग 1.50 AM के आस पास वह अपने अन्य साथियों के साथ ठेके के अन्दर था व ठेके का शट्टर बन्द किया हुआ था। झगड़े का शोर सुनकर वह अपने सभी कर्मचारियों के साथ बाहर आया तो ठेके के बहार 4 गाडी वाले आपस मे लङाई-झगङा व गाली-गलोच कर रहे थे। ये ठेके के गेट पर ही खङे थे और एक अज्ञात व्यक्ति जो हर रोज ठेके के सामने से खाली बोतल व कबाङा उठाता था वह भी इनके पास खङा था। 2 गाड़ियों वाले स्टन्ट कर रहे थे व दो अन्य गाङी वालों के साथ किसी बात को लेकर झगङ रहे थे। कुछ समय बाद एक गाङी ERTIGA के चालक ने गाङी को बङी तेज रफ्तार से जान से मारने की नियत से ठेके के गेट के पास आकर एकदम से हैंड ब्रेक खीचकर गाङी को जान से मारने की नियत से इन्हें टक्कर मार दी।

गाड़ी से उसके व उसके साथी सुशील को चोटें आई व खाली बोतल व कबाड़ा उठाने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। गाड़ी चालक व उसके साथियों ने यह वारदात जानबुझकर की है। इस सम्बन्ध में धारा 147, 149, 323, 307, 302, 120B IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि पुलिस थाना उद्योग विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने वाले 7 आरोपितों को कल 6 नवंबर- 2022 को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों के नाम *सौरभ शर्मा उर्फ सैबी, राहुल , रवि सिंह उर्फ रविंद्र, विकास उर्फ विक्की, मोहित, मुकुल सोनी व लव*हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये गाड़ियों से स्टन्ट कर रहे थे, जिसके कारण वो उपरोक्त मुकदमा में पीड़ितों के साथ इनका झगड़ा हो गया। झगड़े के कारण इन्होंने गाड़ी से ठेके के सामने खड़े उपरोक्त मुकदम में घायल/पीड़ितों को टक्कर मारी और इस वारदात में अज्ञात व्यक्ति (मृतक) चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा *आरोपितों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 2 मारुति अर्टिगा गाड़ियां बरामद* की गई है।

Related posts

फरीदाबाद:ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल ने आज 53 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस किए रद्द।

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha

सूरजकुंड रोड स्थित ईडन गार्डन के मालिक प्रणव मल्होत्रा सहित छह लोगों पर सूरजकुंड थाने में करोड़ों की धोखाधड़ी का केस दर्ज। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x