Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: नागरिक अस्पताल के मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में स्वस्थ्य विभाग का छापा महिलाओं के गर्भ में भ्रूण की जांच करते पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद; नागरिक अस्पताल में निजी तौर पर कार्यरत मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में गर्भवती महिलाओं के गर्भ में भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले कार्डियक टेक्नीशियन को स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने किया अरेस्ट। आरोपित की पहचान दिनेश पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सिविल सर्जन झज्जर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि यहां पर कुछ लोग अवैध तरीके से लिंग जांच कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए झज्जर से एक मेडिकल टीम बीके अस्पताल में बने मेडिट्रिना हार्ट सेंटर, बीके अस्पताल पहुंची जहां पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की लोकल टीम के साथ संपर्क स्थापित करके सेंटर पर छापा मारा गया। आरोपित को पकड़ने के लिए मेडिकल टीम ने गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर लिंग जांच के लिए भेजा।

उनका खाना का कहना हैं कि सेंटर में महिला से 1100 रुपए लिए गए और बिना किसी आईडी प्रूफ व रेफरल स्लिप देखे टेक्नीशियन दिनेश ने भ्रूण की लिंग जांच करके रिपोर्ट पर अधिकृत डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर लिंग जांच करने वाली मशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चौकी नंबर- 3 में आरोपित के खिलाफ धारा 336, 420 तथा लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम (पीएनडीटी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को अदालत में पेश करके कानून के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने कहा पत्रकारों जिले भर में काम करके दिखाएगें बातों में क्या रखा हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा डिजास्टर मैनेजमेंट के आदेश पर फरीदाबाद में पटाखे बेचने और चलाने पर पूर्णतया प्रतिबंध -सीपी

Ajit Sinha

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन हुकम सिंह भाटी को सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x