Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बलात्कार का केस वापस लेने के एवज में 5 लाख रूपए लेते एक फिजियोथेरेपी और उसके महिला सहयोगी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:बलात्कार के मुकदमे को वापस कराने के एवज में 5 लाख रुपए नगद लेते हुए एक फिजियोथेरेपिस्ट और उसके महिला सहयोगी को एसजीएम नगर थाना की टीम ने आज रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों में एनआईटी एरिया के रहने वाले विनोद का नाम शामिल है। आरोपित युवती फरीदाबाद के सारन एरिया की रहने वाली है। आरोपित विनोद एक फिजियोथैरेपिस्ट है जिसकी एनआईटी 3 में एक अपनी क्लीनिक है और आरोपित युवती वहां पर पिछले 3 साल से कार्य कर रही है। 

क्लीनिक में कार्य करने वाली युवती ने विनोद के दोस्त प्रदीप जो फिजियोथैरेपिस्ट है और उनके क्लीनिक पर आता-जाता रहता था। उसके साथ दोस्ती की और शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके पश्चात युवती ने प्रदीप के खिलाफ 18 अक्टूबर को बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवा दिया। प्रदीप ने जब युवती को मुकदमा वापस लेने के लिए कहा तो उसने इसके बदले में 5 लाख रुपए की मांग की। विनोद ने कहा कि वह उनका समझौता करवा देगा। प्रदीप के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को पकड़ने का प्लान बनाया।

प्रदीप जब पैसे देने के लिए विनोद के क्लीनिक गया तो पैसे देने के पश्चात पुलिस ने मौके पर रेड की और दोनों आरोपितों को काबू करके उनके कब्जे से 5 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। जहां से जमानत पर अदालत ने दोनों को छोड़ दिया। 

Related posts

1.28 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो इंजीनियर और एक हरियाणा पुलिस के एएसआई को एसीबी ने रंगे हाथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

उद्योगों में जाकर मजदूरों की होगी स्वास्थ्य जांच, समय और खर्च दोनों की होगी बचत : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

सैलून में बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों को उतरा मौत के घाट, फैली पुरे क्षेत्र में सनसनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x