Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम चरण में शांतिपूर्ण रहा मतदान-डीजीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़; हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज प्रथम चरण में प्रदेश के 9 जिलों में पंचो व सरपंचो के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रदेश में पुलिस व प्रशासन द्वारा सुबह से ही की जा रही प्रभावी कार्रवाई व पैट्रोलिंग पार्टियों द्वारा निरंतर की जा रही गश्त के परिणामस्वरूप मतदान प्रक्रिया को बाधित करने के किसी भी प्रयास को विफल किया गया।

डीजीपी ने कहा कि राज्य पुलिस के कर्मियों की प्रभावी और सुनियोजित तैनाती के माध्यम से विस्तृत और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस मुख्यालय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, नूंह और यमुनानगर जिलों में मतदान की स्थिति की नियमित रूप से निगरानी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित एहतियाती कदम उठाए गए, जिसके परिणामस्वरुप मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने संबंधित मतदान केंद्रों में भारी संख्या में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक कहीं से भी चुनाव संबंधी हिंसा की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि, नूहं, झज्जर व कैथल जिले में मतदान केंद्रों के बाहर झड़पों व ईवीएम को तोड़ने सहित कुछ अन्य छिटपुट घटनाएं सामने आईं। मतदान के दौरान अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले ऐसे सभी शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई अमल में लाई गई। डीजीपी ने हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व जवानों की भी सराहना करते हुए कहा कि चुनाव डयूटी में डटे पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की बल पर प्रथम चरण में पंचों और सरपंचों के लिए पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका।

Related posts

पानी के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सीसीटीवी में हुई कैद 

Ajit Sinha

आई.एम.टी सोहना में लगभग 180 एकड़ भूमि के औद्योगिक प्लाट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार ब्रेकिंग: विजिलेंस ब्यूरो ने जुलाई माह में 22 रिश्वत खोर किए गए अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x