Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शातिर रितिक रोशन गैंग का 25000 रूपए का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,3 साल से थी पुलिस को तलाश।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली बीटा-2 पुलिस और बाइक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान रितिक रोशन गैंग का शातिर बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, गिरफ्तार बदमाश की पुलिस को 3 साल से तलाश थी, उसके ऊपर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर की ओर से 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बदमाश के पास से पुलिस ने एक चोरी की बाइक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम आशु उर्फ बिट्टू उर्फ हरेंद्र है ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि घायल आशु को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आशु पिछले 3 सालों से एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था और उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। डीसीपी ने बताया कि एक मुखबिर की सूचना मिली थी कि आशु किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ग्रेटर नोएडा आया है जिसके बाद पुलिस ने गामा 1 गोल चक्कर के पास घेराबंदी की गई अपने आप को गिरा देखकर आंसू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा जिसे पुलिस ने उस को हिरासत में ले लिया।

डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आशु नोएडा के चर्चित रितिक रोशन गैंग का सदस्य है जो अपने साथियों रितिक रोशन देवदत्त के साथ मिलकर राह चलते लोग वह अपनी कार में बिठा कर उनके साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। 18 जुलाई 2019 में उसने थाना बीटा क्षेत्र में स्थित गामा वन सेक्टर के गेट नंबर -3 से एक व्यक्ति वैगनआर गाड़ी में बैठा कर लूटपाट की थी । उसके सभी साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं यह फरार चल रहा था ।इस पर इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश आशु के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल अवैध तमंचा खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस बरामद किया है ।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में गोली लागने घायल 25 हज़ार का इनामी बदमाश टिंकू गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

मामूली कहासुनी पर ऑटो चालक पर कैंची व चाकू से कातिलाना हमला करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ओवर टाइम का पैसा न मिलने और सैलरी कम आने से नाराज कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, गाड़ियों में की तोड-फोड- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x