Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

25 हजार का इनामी अपराधी अरेस्ट: गैंगस्टर एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी के 25 से भी अधिक मामले दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने आज हरियाणा और पंजाब से मवेशी चुराने वाले उत्तर प्रदेश रिज़न के पशु चोर गैंग के सरगना को हिसार जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बदमाश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अरशद उर्फ दाता के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस को हिसार, भिवानी, जींद, हांसी, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जिलों में दर्ज भैंस चोरी के कई मामलों को सुलझाने में मदद मिली है।                 

यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ पंजाब के बठिंडा, रामपुरा और बरनाला इलाकों से मवेशी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। एक गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे बरवाला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में दर्ज 25 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भैंस चुराकर उत्तर प्रदेश में पशु मेलों और अन्य जगहों पर बेच देता था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी हिमाचल, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में छिपा रहा। उसके सभी तीन सहयोगी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी गुफरान, धर्मेंद्र और साजिद जिनके साथ वह मवेशी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, उन्हें 2019 में इस संबंध में वारदात की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरोह का सरगना अरशद तब से फरार चल रहा  था। यह भी खुलासा हुआ कि चोरी के दौरान आरोपियों ने हत्या और हत्या के प्रयास की वारदात भी की हैं। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस दलों पर भी हमला किया है। मामले में पहले से गिरफ्तार  गुफरान  आरोपी अरशद का भाई है। काबू किए आरोपी बदमाश को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नए वर्ष 2026 में हरियाणा को मिला अनुभवी और सशक्त नेतृत्व: अजय सिंघल बने नए पुलिस महानिदेशक (DGP)

Ajit Sinha

हरियाणा: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने आज 115.625 करोड रुपये की राशि का चैक सीएम मनोहर लाल को भेंट की।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की साइबर नोडल पंचकूला टीम ने ऑनलाइन पैसा कमाने का झांसा देने वाली दो कंपनियों के कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x