Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुलाब का फूल भेंट कर किया स्वागत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज सेक्टर-12 के हुड्डा ग्राउंड में आयोजित जन उत्थान रैली की सफलता में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। यहां एक हास्पिटल पर एकत्रित होकर भाजपा विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में हजारों के काफिला ने रैली स्थल की ओर कूच किया, जिसका दृश्य अचरज करने वाला था।इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को खुले दिल से समर्थन दिया है।

हरियाणा में सबसे ज्यादा वोट इस विधानसभा के लोगों ने दिए हैं। मैं इनका ऋणी रहूंगा। लेकिन मेरे क्षेत्र के लिए भाजपा के हर कार्यक्रम और नीति को सफल बनाने में अपनी ताकत लगा देते हैं।

इन्होंने पिछले दिनों तिगांव में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली को जोरदार सफलता देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दिल जीता था। आज भी हजारों लोगों ने जन उत्थान रैली को सफल बनाने के लिए मेरे साथ कूच किया है और यह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विचार सुनने के लिए निकले हैं।

नागर ने कहा कि जन उत्थान रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लव देव आदि की उपस्थिति कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं में जोश का संचार करने वाली है। जिसके हम गवाह बनने के लिए जा रहे हैं। नागर ने कहा कि देश बदल रहा है और देश की जनता इस बदलाव में अपना योगदान दे रही है।

इस अवसर पर काफिले के साथ गगनभेदी नारे भारत मां के तीन वरदान, मोदी, शाह और कमल निशान, अमित शाह की एक पहचान, कथनी करनी एक समान बज रहे थे और समर्थक झूम रहे थे।

Related posts

चुनाव दो पार्टियों के बीच होता है, हमारे लोगों ने वोट डाली, मगर विपक्ष वाले आए नहीं जिस कारण मतदान प्रतिशत कम हुआ :अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट के द्वारा गांव भूपानी में 7 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित किए गए कालोनियों में बने निर्माणों को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह ने आज 21 जवानों को प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x