Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क पर चलती हुई इलेक्ट्रिकल स्कूटी में लगी आग डिलीवरी ब्वॉय ने कूद कर बचाई जान, स्कूटी जलकर हुई खाक।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली सेक्टर- 113 क्षेत्र में सेक्टर 78 के मुख्य मार्ग पर समान की डिलीवरी करने जा रहे बिग बास्केट के डिलीवरी ब्वॉय की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चलती हुई स्कूटी से कूदकर डिलीवरी ब्वॉय ने अपनी जान बचाई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक स्कूटी जलकर खाक हो चुकी थी।

सेक्टर- 78 में सिविटेक स्टेडिया के सामने मुख्य मार्ग पर जल रही इलेक्ट्रिकल स्कूटी बिग बास्केट के डिलीवरी ब्वॉय चंद्र प्रकाश की है। कोतवाली सेक्टर- 113 के प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि चंद्र प्रकाश ने बताया वे सेक्टर- 80 स्थित बिग बास्केट स्टोर से सिविक स्टेडिया सोसाइटी में समान के ऑर्डर की डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे।

जब वे उनकी स्कूटी सिविटेक स्टेडिया के सामने पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई। इस बीच स्कूटी की आग बढ़ती गई और पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
स्कूटी में आग लगने की सूचना कंट्रोल को एक राहगीर ने दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्कूटी के आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक स्कूटी और उसमें रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया।

स्कूटी में आग किन कारणों से लगी। इसका अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मौके पर है और अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है.

Related posts

सोशल मार्केटिंग साइट पर मोबाइल आई फोन बेचने और इंश्योरेंस कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। 

Ajit Sinha

जहरीले सांप को की तस्करी और गैर कानूनी रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में यूट्यूबर एल्विस यादव पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दो कारों में भिड़ंत के बाद एक की मौत,मृतक के भाई का आरोप उनके भाई की मौत हादसा नहीं हत्या हैं -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x