Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल: फर्जी सर्टिफिकेट पर चुनाव जीत कर वार्ड -11 के पार्षद बने हरजीत सिंह पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने फर्जी सर्टिफिकेट पर नगर परिषद के चुनावों में चुनाव जीत कर वार्ड नंबर-11 के बने पार्षद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए पार्षद का नाम हरजीत सिंह हैं। पुलिस ने गिरफ्तार पार्षद के कब्जे से फर्जी सर्टिफिकेट बरामद किया हैं। आज इस आरोपित पार्षद को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

प्रभारी जवाहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर निवासी जगवीर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि नगर परिषद चुनावों में वार्ड नंबर- 11 से चुनाव जीतने वाले हरजीत सिंह ने फर्जी मार्कशीट दाखिल की है। आरोप है कि पार्षद हरजीत सिंह धोखा धड़ी कर पार्षद का चुनाव जीता है। हरजीत सिंह ने गलत हलफनामा भी दायर किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद हरजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी के संबंधित धारा धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

उनका कहना हैं कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान  राजेश दुग्गल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक हरद्वारी द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए तथा विवेचना के दौरान *आरोपी पार्षद हरजीत पुत्र स्वर्गीय जोगिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर- 11 जवाहर नगर जिला पलवल*  उपरोक्त को गत 17 अक्टूबर 2022 को नियम अनुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से फर्जी मार्कशीट की असल प्रति बरामद की गई। रिमांड अवधि पूर्ण होने पर आज आरोपी को  अदालत में पेश किया गया जहां से उसे  न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

एनआरआई ने अपने बेटे की नशे की लत छुड़ाने हेतु भारत भेजा, नशे की लत तो छुटी नहीं, लेकिन नशे के कारण जिंदगी की डोर छूट गई

Ajit Sinha

हरियाणा दिवस-1 नवंबर से प्रदेश के 100 नए और गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

Ajit Sinha

फर्जी आईएएस अधिकारी बन आमजनों से रुपए ऐंठने के एक मामले में एक आरोपित को थाना पालम विहार की पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x