Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ओवरलोडिंग के बदले मंथली रिश्वत लेने के आरोप में एचसीएस अफसर (डीटीओ) अरेस्ट,अब तक 66 लाख 93 हजार रूपए बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने यमुनानगर जिले में ओवरलोड वाहनों को निकालने के एवज में रिश्वत लेने के आरोपी डीटीओ (DTO) को गिरफतार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान एचसीएस अधिकारी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है जो डीटीओ (DTO) यमुनानगर के पद पर तैनात था। विजिलेंस द्वारा इस मामले में 4 एजेंट पहले की काबू किए जा चुके हैं जिनसे 36 लाख 93 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
 
रिश्वत के इस प्रकरण में एजेंट संदीप उर्फ सोनू, अंकित गर्ग, नीरज गुलाटी और मानिक उर्फ लवली को काबू कर सभी आरोपियों से अब तक कुल 66 लाख 93 हजार रुपये की रिकवरी की जा चुकी है।यूपी के शामली निवासी शिकायतकर्ता द्वारा यमुनानगर में एजेंटों के माध्यम से विभिन्न ट्रांसपोर्टरस से हर माह रिश्वत लेकर ओवरलोडिंग वाहनों को निकालने के मामले में मिली शिकायत के बाद विजिलेंस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अमित भाटी की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

Ajit Sinha

एचकेआरएन के तहत कार्यरत ईआर आलोक गर्ग को ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

जींद में पायलट परियोजना शुरू की गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x