Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अन्तर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के पावन अवसर पर आज शोभा यात्रा मोटर साइकिलों पर निकली गईं, अनुराग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (एबीवीजीएम) के द्वारा 24 अगस्त 2017 वीरवार  को 8 वे अन्तर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस आदि वराह चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती के 1201 वे प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य  में फरीदाबाद में शोभा यात्रा का आयोजन किया । शोभा यात्रा के प्रारंभिक स्थल पाखल टोल पर प्रातः 9 बजे हवन का आयोजन किया गया । आज करीब 11 बजे शोभा यात्रा स्थल पर उपस्थित अतिथियों महेन्द्र भडाना, एसीपी राजेश चेची, पूर्व पार्षद कैलाश बैसला , पार्षद हेमा बैसला  द्वारा वाहन रैली को हरि झंडी दिखाई गई । इसके पश्चात पाखल से डीजे की धुन पर थिरकते हुए और हर हर भोज घर घर भोज राष्ट्र धर्म रक्षक जय मिहिर भोज का जय घोष करते हुए बडी संख्या में एबीवीजीएम कार्यकर्ताओं की शोभा यात्रा पाली पहुंची जहाँ उनका फुल मालाओ से स्वागत किया गया आगे भाकरी पहुँचने पर शोभा यात्रा का ढोल नगाड़ों आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया ।
अनखीर पहुँचने पर शोभा यात्रा जोरदार स्वागत किया। मेवला महाराजपुर एशियन हॉस्पिटल होते हुए शोभा यात्रा बडखल फलाई ओवर से शोभा यात्रा ओल्ड फ़रीदाबाद में होते हुए गुर्जर भवन सेक्टर 16 पहुंची ।  गुर्जर भवन सेक्टर 16 पहुँचने पर शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा के आज गुर्जर समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है और आज 16 प्रदेशों में विशाल वाहन रैली निकाली जा रही है और अलग अलग तरह के आयोजन हो रहे है । इसके पश्चात उन्होंने  गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान राष्ट्र रक्षक एवं धर्म रक्षक सम्राट थे 36 लाख की उनकी सेना थी । हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेके धर्म और राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए ।
शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के इश्फाक रेहमान पोसवाल थे। उन्होंने बताया कि  जो पकिस्तान के द्वारा देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है उनका केवल एक ही समाधान है के भारत सरकार गुर्जर रेजिमेंट बना दे । ऐ.सी.पी राजेश चेची ने युवाओ को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की । पार्षद हेमा बैसला ने शिक्षित समाज विकसित समाज का आवाहन किया । इस अवसर पर आभाष चंदेला, दीपक गुर्जर, गौरव तंवर कारना, अनिल तंवर, महेश फागना,शेखर गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, सूबेदार गुर्जर,कपिल भडाना,दुष्यंत नागर, सर्वर पोसवाल, सोनू गुर्जर सहित सैंकड़ो एबीवीजीएम के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related posts

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में जमकर हुआ हंगामा, जमकर चले लाठी डंडे, आप देख सकते हैं इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वार्ड-20 ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित पूर्व पार्षद कैलाश बैसला के कार्यालय पर वार्ड मीटिंग का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद को क्लीन बनाए रखने के लिए मिली 125 ट्रैक्टर ट्रॉलियों की सौगात।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x