Athrav – Online News Portal
हरियाणा

शिशु गृह की एक बच्ची को एनआरआई परिवार ने लिया गोद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशु गृह में जहां एक बच्ची का लालन पालन हुआ। अब इस बच्ची को अपना नया परिवार मिला है। जहां पर उसे अपने परिवार के रूप में वे सब खुशियां मिलेंगी, जो खुशियां परिवार न होने पर कोई भी महसूस करती। एक समृद्ध एनआरआई दंपति अपने परिवार में बच्ची को पाकर बेहद खुश नजर आई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने कहा कि परिवार बच्ची को उडऩे को खुला आसमान देगा, ताकि वे जिंदगी में जो मुकाम पाना चाहे, वह उसे मिले और उनके सपनों को पूरा करने का कार्य करे।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशुगृह पंचकूला में आयोजित अडॉप्शन सेरेमनी कार्यक्रम में रंजीता मेहता ने बच्ची को उनके नए परिवार को सौंप उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रंजीता मेहता ने कहा कि परी को नया परिवार मिला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह नए परिवार को खुशहाली से भर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशुगृह में उन सभी बेआसरा बच्चों का लालन-पालन परिवार के रूप में किया जाता है। जिन्हें अपनों ने बेगाना कर दिया। अडॉप्शन की लंबी प्रक्रिया के बाद उन बच्चों को नया परिवार मिलता है।

रंजीता मेहता ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित अडॉप्शन एजेंसी कारा के तहत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और उस प्रक्रिया उपरांत ही किसी भी बच्चे को अडॉप्शन में दिया जाता है। इस अवसर पर अधिकारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। आज शिशु गृह पंचकूला में दत्तक ग्रहण समारोह के क्रम में अमेरिका में रहने वाले एनआरआई परिवार ने एक बच्चे को गोद लिया। उनके पास पहले से ही 12 वर्ष की बच्ची थी,

लेकिन उन्होंने निर्णय लिया एक और बच्चे को गोद लेकर अच्छे से पढ़ाने लिखाने का और उनका परवरिश करने का। इस अवसर पर हिसार के  जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी ओपी मेहरा, कार्यक्रम अधिकारी शिवानी जिंदल एवं  विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा प्रदेश में 91 मतगणना केन्द्रों पर तैनात किए गए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

हरियाणा को जीएसटी प्रतिपूर्ति के मिलेंगे 629 करोड़ रुपए – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

पांच तस्करों को 6 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए हैं, तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी किया बरामद।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x