Athrav – Online News Portal
नोएडा

करवा चौथ पर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार हुए गुलजार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की रहीं चांदी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार करवा चौथ कल 13 अक्टूबर को है जिसके चलते बाजारों में खूब रौनक दिखाई दे रही है. महिलाएं सोलह सिंगार के सामान के अलावा सरगई और पूजा सामग्री की खरीदारी करने में जुटी है. करवाचौथ पर दुकानदारों ने बाजारों को सजाया हुआ है और पार्लर में भी मेहंदी और चूड़ी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.मार्केट में तो कहीं-कहीं टेंट लगाकर बीच मेहंदी लगाई जा रही है. मेहंदी लगाने वाले भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। लेकिन इन कीमतों के आगे विवाहिताओं का उत्साह कहीं भी कम नजर नहीं आ रहा है। सेक्टर 27 स्थित इंदिरा मार्केट, अट्टा मार्केट, सेक्टर 18 का मार्केट, सेक्टर 12 मार्केट, और सेक्टर 25 मार्केट में महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दे रही है. कई महिलाएं करवा चौथ का सामान लेने पहुंच रही हैं तो कई मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं.

इस दौरान दुकानों पर कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, ज्वेलरी और पूजा की सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है.एक दुकानदार राजीव गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के परिधानों की ज्यादा बिक्री हो रही है 2 वर्षों बाद करवा चौथ की पूर्व संध्या पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. करवाचौथ पर मेहंदी लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है यही कारण है कि मेहंदी के स्टालों पर महिलाओं के बीच सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है करवा चौथ पर मेहंदी लगाने के लिए सुहागिनों की भीड़ आज सुबह से ही शहर के पार्लरों और बाजारों में उमड़ पड़ी है। यहां तक कि उन्हें कई कई घंटों की वेटिग भी करना पड़ रहा है, उधर बाजार में मेहंदी लगाने वाले भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।

मेहँदी लगाने वाले सुमित बताते है कि 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तथा कहीं-कहीं तो 1000 रुपए भी चार्ज किए जा रहे हैं। मेहंदी लगवाने आई पूजा बेरी ने बताया कि शाम को तो पार्लरों व बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहेगी इसलिए सुबह ही मेहंदी लगवा ली.  इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर सरोज भाटिया ने भी सुबह ही मेहंदी लगवा ली। सरोज ने बताया कि करवा चौथ का त्यौहार एकदम खास है.  अत: भीड़ से बचने के लिए सुबह ही मेहंदी लगाने चली आई.   

ऊर्जा गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ के लिए मेहंदी तो सबसे महत्वपूर्ण शगुन है अभी उनके बच्चे छोटे हैं इसलिए उन्हें स्कूल भेजते ही सबसे पहले मेहंदी लगवाई। ताकि बाकी तैयारियों के लिए समय मिल जाये। हेमा गढ़वाली हैं ससुराल पंजाबी.  पंजाबियों में तो करवाचौथ बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हेमा का यह पहला करवा चौथ है इसलिए मायके में व्रत कर शाम को ही ससुराल जाएंगी तो उन्होंने पहले ही स्पेशल मेहंदी लगवा ली है।

Related posts

हाथ में तमंचा लिए रेप पीड़िता का पिता थाने में पहुंचा तो थाने हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट हो गया-आगे क्या हुआ-पढ़ें

Ajit Sinha

पहले अपने ठेले को पलटा,फिर पुलिस पर ठेले पलटने का लगाया गलत आरोप, पुलिस को बदनाम करने हेतु किया वीडियो वायरल ।   

Ajit Sinha

स्कूल में खेलते- खेलते अचानक आठवीं कक्षा के छात्र को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x