Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, 4 राज्यों के डेलीगेट्स से मांगे वोट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे चुनाव में उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट्स को संबोधित किया और वोट मांगे। इस मौके पर खड़गे ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया। क्योंकि गांधी परिवार की तरफ से चुनाव न लड़ने का ऐलान किया गया है। ऐसे में सभी नेताओं की इच्छा थी कि वो चुनाव के लिए अपना नामांकन करें।

खड़गे ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव करवाकर कांग्रेस राजनीतिक दल के आंतरिक लोकतंत्र का शानदार उदाहरण पेश कर रही है। देशभर के करीब 9000 कांग्रेस डेलीगेट्स मिल कर पार्टी के अध्यक्ष का चयन करेंगे। जबकि सत्ताधारी बीजेपी में यह फैसला बंद कमरे के भीतर दो आदमी मिलकर करते हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक के नेतृत्व में कांग्रेस ने हमेशा वंचित वर्गों के उत्थान, प्रगतिशील व कल्याणकारी विचारधारा का पालन किया है। भविष्य में भी वह इन्हीं नीतियों व मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और अब्दुल कलाम जैसे नेता उनके आदर्श हैं। वो सामूहिक नेतृत्व में भरोसा करते हैं क्योंकि जो बात ‘हम’ में है वो बात ‘मैं’ में नहीं। 

चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत किया। खड़गे ने चारों राज्यों से मीटिंग के लिए आए सभी डेलीगेट्स और इस आयोजन के लिए दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया। दीपेंद्र हुड्डा और गौरव वल्लभ खड़गे द्वारा बनाई गई चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य के तौर पर बैठक में मौजूद रहे। इसमें चारों राज्यों के बड़े नेताओं व पार्टी प्रतिनिधियों ने शिरकत की। 

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार खड़गे जी के चुनावी कंपेनर  दीपेंद्र हुड्डा ने प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए कहा  कि मल्लिकार्जुन खड़गे सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश के वरिष्ठम नेताओं में से एक हैं। उनके पास 8 बार विधानसभा, 2 बार लोकसभा और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के तौर पर जनता के प्रतिनिधित्व का अनुभव है। उनके इस अनुभव और संतुलित नेतृत्व से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इसलिए सभी कांग्रेस प्रतिनिधियों को खड़गे के समर्थन में वोट देकर उनकी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।  सांसद दीपेंद्र ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन से दलित व वंचित समेत हर वर्ग में उत्साह है। देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष पद पर उनका निर्वाचन सभी वर्गों की राजनीतिक भागीदारी का परिचायक बनेगा।

Related posts

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा खेल, कहा, प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जो कहते वह तो बिल्कुल नहीं करते है-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा सात दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम शुरू।

Ajit Sinha

आपत्तिजनक कंटेंट पर बड़ा एक्शन: डीजीपी अजय सिंघल का सख्त संदेश, 857 लिंक हटाए गए, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x