Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़:18,000 रुपये की रिश्वत लेते वीएलडीए गिरफ्तार, पशु लोन पास कराने के लिए मांगे थे पैसे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने हिसार जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के एक (पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास सहायक) वीएलडीए को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार कर्मी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता का पशु ऋण स्वीकृत करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

ग्राम लांधडी, तहसील अग्रोहा निवासी शिकायतकर्ता जो रिश्वत नहीं देना चाहता था, ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।   

Related posts

पांच करोड़ रूपए के चेक बाउंस मामले में अदालत से भगौड़ा एक आरोपित व्यापारी को पुलिस किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों को मोबाइल फोन पर ‘आरोग्यसेतु’ ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं

Ajit Sinha

निवेशकों के लिए हरियाणा बना पहली पसंद – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x