Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जीएमडीए क्रिकेट लीग की विजेता बनी गुरुग्राम पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जेएमडीए (GMDA )के सौजन्य से जेएमडीए क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया।इस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ सुधीर राजपाल आईएएस (जीएमडीए अधिकारी) द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर -2022 को तथा समापन आज 5 अक्टूबर 2022 को किया गया।

इस प्रतियोगिता में जीएमडीए हेल्थ विभाग, एचएसवीपी, टॉउन & कंट्री प्लानर, प्रेस/मीडिया, एडमिस्ट्रेशन (डीसी ऑफिस) व गुरुग्राम पुलिस की क्रिकेट टीम सहित कुल 08 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में खेलते हुए उपरोक्त टीमों में से हेल्थ विभाग व गुरुग्राम पुलिस की टीमें फाइनल में पहुँची।

फाइनल मैच खेलते हुए गुरुग्राम पुलिस की टीम विजेता रही और इस क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम किया। गुरुग्राम पुलिस की क्रिकेट टीम द्वारा जीत दर्ज करने पर पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा पुलिस क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी।

Related posts

हरियाणा सरकार की न्याय के प्रति संवेदनशीलता राज्य में न्यायिक ढांचे को मजबूत कर रही है: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत

Ajit Sinha

गुरुग्राम :अपराध शाखा ,फरुखनगर ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 लाख रूपए के नशीला पदार्थ (मेथाडोन पाउडर) बरामद की हैं।

Ajit Sinha

स्मार्ट ग्रिड एवं ढांचागत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने में तेजी लाएं – ए श्रीनिवास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x