Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : हकेंवि के विद्यार्थियों ने किया पुस्तकालय भ्रमण

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के केन्द्रीय पुस्तकालय ने विश्वविद्यालय की 11 पीठों के 30 विभागों के विद्यार्थियों और अध्यापकगण को पुस्तकालय में उपस्थित विभिन्न प्रकार के साधनों और सेवाओं से अवगत कराने के लिए 16 अगस्त से 22 अगस्त 2017 तक एक सप्ताह के पुस्तकालय भ्रमण का आयोजन किया | इसका संचालन  नरेश कुमार, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और डॉ. विनोद कुमार सिंह, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रभारी द्वारा किया गया |

    हकेंवि के केन्द्रीय पुस्तकालय में 23,931 पुस्तकें, 39 उपहार स्वरूप मिली पुस्तकें, 36 थेसिस, 149 लघुशोध, 49 जर्नल्स, 19 मैगजीन्स, हिंदी व इंग्लिश भाषा में 13 अख़बार उपलब्ध है | इसके अलावा पुस्तकालय में 8500 से ज्यादा आनलाइन जर्नल्स, ई-बुक्स उपलब्ध हैं | पुस्तकालय पूरी तरह से ऑटोमेटेड है | केंद्रीय पुस्तकालय ई-ग्रन्थालय लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेर से युक्त है | सभी विद्यार्थी ऑनलाइन कैटेलॉग (www.http://eg4.nic.in/Universities/OPAC/OPACBasic.aspx) से पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी कंप्यूटर अथवा मोबाइल से प्राप्त कर सकते है | प्रतिमाह करीबन 4,194 विद्यार्थी व अध्यापक पुस्तकालय की सेवाओं का प्रयोग करते हैं | पुस्तकालय प्रभारी ने कहा कि केन्द्रीय पुस्तकालय विद्यार्थियों में ज्ञान को संजोने अथवा बढानें का प्रयास करता रहेगा |

Related posts

बरकरार रहे पंच धातुओं की चमक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में ठेकेदार द्वारा तोड़ी गई गुरुकुल की सड़क, कॉलोनीवासी के जीवन पर पड़ रहा हैं भारी, कब बनेगी ये सड़कें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :दो शराबियों ने बल्लभगढ़ जीआरपी चौकी इंचार्ज व उसके दो सहयोगियों की जमकर पिटाई कर दी,काफी चोटें आई हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x