Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ज़ोन में सेक्टर -37 से लेकर तिलपत रोड पर बन रहे एक दर्जन से अधिक दुकानें, निगम खामोश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से ओल्ड फरीदाबाद ज़ोन के अलग -अलग हिस्सों में अवैध दुकानें बनाने का कार्य धड़ल्ले से की जारी हैं। इन अवैध निर्माणों को रोकने वाला कोई नहीं। नगर निगम के कमिश्नर यशपाल यादव के तबादले के बाद उनके कार्यकाल के समय रुके हुए अवैध निर्माण के कार्य भी फिर से चालू कर दिए गए हैं। इस मामले में ओल्ड ज़ोन विभाग के एसडीओ सुमेर सिंह ने इलाके के कनिष्ठ अभियंता को तुरंत मौके को देखने, इसके बाद अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर , इसके आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा हैं।

खबर के मुताबिक ओल्ड ज़ोन के पल्ला इलाके के तिलपत रोड पर तीन अलग-अलग स्थानों को बड़े- बड़े अवैध निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं ,पल्ला से तिलपत रोड की जाने पर मुख्य मोड़ पर चार दुकानें, इसके थोड़ा आगे एक गली में अवैध ,

इसके बाद तिलपत के मोड़ रोड पर 6 दुकानें बनाने का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रही हैं,इसके अतिरिक्त सेक्टर -37 मोड़ के नजदीक भी एक बड़ा सा अवैध निर्माण, ओल्ड फरीदाबाद तेल मिल के समीप तीन मंजिला के दूकान बनाने का कार्य जारी हैं, इसमें अभी फिनिशिंग का कार्य चल रहा हैं। इसके बाद धीरज नगर के समीप एक शेड बनाने का कार्य जारी हैं,

हैरानी इस बात की हैं, कि तिलपत रोड पर बन रहे सभी अवैध दुकानों पर पूरी छत डल गई हैं , इसके ऊपर नगर निगम के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है , इससे अवैध निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब देखते हैं कि नगर निगम के संबंधित विभाग अधिकारी बन रहे सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती भी , या अपना उल्लू सीधा करके चुप बैठ जाती हैं।

Related posts

फरीदाबाद: संघर्षशील चित्रकार रणवीर ने पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह का तस्बीर बना कर उन्हें कार्यालय में सौपा।

Ajit Sinha

मेरी पत्नी को मौसी सास अपने साथ ले गई, रंजिश में आरोपित ने मौसी सास के 6 साल के बेटे का किडनेप कर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इडोंर स्टेडियम का किया शिलान्यास, खिलाडी खेल की प्रैक्टिस करके मैडल जीत सकेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x