Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कुख्यात बावरिया गिरोह के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा :जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक आम के बाग में डकैती की योजना बना रहे कुख्यात बावरिया गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे हैं. घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है पुलिस बदमाशों आपराधिक इतिहास तलाश रही है. 
मुठभेड़ के बाद घायल सुबोध और रिशू को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाती हुई कोतवाली जेवर पुलिस. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली जेवर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरपुर गांव की पुलिया के पास ग्राम मुकीमपुर को जाने वाली नहर पटरी पर स्थित आम के बाग में कुछ बदमाश डकैती को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.  सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर ली.  अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे भागने में सफल रहे.  पुलिस ने घायल सुबोध और रेशू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.  जबकि फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दोनों बदमाश कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य हैं जो रात के समय गिरोह बनाकर हथियारों के बल पर मकानों में घुसकर लूटपाट करते हैं और विरोध करने पर हत्या तक कर देते है. सुबोध के ऊपर 20 मुकदमे दर्ज हैं जबकि रेशू पर चार मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक तमंचा एक पौना, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया गया है.

Related posts

घर पर त्योहारों के बाद घर लौट रहे लोगो को जगह-जगह करना पडा जाम का समाना पडा, यमुना एक्सप्रेस पर लगा भीषण जाम

Ajit Sinha

जहर… जहरीले सांप… और विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी, बुरे फंसे यू-ट्यूबर एल्विश यादव, एफआईआर दर्ज- वीडियो।  

Ajit Sinha

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास M3M के प्रोजेक्ट के बाहर लैंबॉर्गिनी कार ने कई मजदूरों को रौंदा,तीन की हालत गंभीर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x