Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा भारत विकास परिषद (बीवीपी), फरीदाबाद और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आज विश्व विद्यालय परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। रक्तदान शिविर में छात्रों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 150 से ज्यादा ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री अजय गौड़, फरीदाबाद उद्योग संघ के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल और कुलपति प्रो सुशील कुमार तोमर ने किया तथा विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद के अंतर्गत संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के तकनीकी सहायता से किया गया था।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद बिजेंद्र सिंह सौरोत, भारत विकास परिषद के पदाधिकारी अशोक गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राजन अग्रवाल, समीर शर्मा, वीना गुप्ता, विवेक अग्रवाल, दिनेश गर्ग, प्रदीप माथुर और अजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में छात्रों एवं छात्राओं की भागीदारी उत्साहवर्धक रही। रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। शिविर का संचालन युवा रेड क्रॉस के समन्वयक डॉ सुशील कुमार और सह-समन्वयक डाॅ. नवीष कटारिया द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर बोलते हुए कुलपति प्रो. एस. के. तोमर ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और इस सामाजिक सरोकार के कार्य में योगदान देने के प्रयासों की सराहना की। कुलपति ने कहा कि रक्तदान एक नेक काम है और मानवता की बड़ी सेवा है। इसके द्वारा काफी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सकती है, खासकर ऐसे लोग जोकि किसी कारणवश दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कुलसचिव डाॅ. एस. के. गर्ग ने कहा कि रक्तदान के लाभकारी पहलुओं को लेकर युवाओं को शिक्षित करने और सुरक्षित रक्त संचार के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता है और उन्हें स्वैच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता है। डीन छात्र कल्याण प्रो. लखविंदर सिंह, डिप्टी डीन डाॅ. अनुराधा पिल्लाई और निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रदीप डिमरी ने शिविर आयोजित करने में सहयोग के लिए भारत विकास परिषद और रेड क्रॉस के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज चार कार्यकारी अभियंताओं के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रामदास अठावले आज सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह व बहन रानी से मिलने पहुंचे-देखे वीडियो।   

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x