Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भानुप्रिया पाराशर ने देशभर में विख्यात किया फरीदाबाद का नाम : बलजीत कौशिक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ले में रहने वाले भानुप्रिया पाराशर का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चयन होने पर फरीदाबाद का नाम देशभर में विख्यात हुआ है। आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने उनके निवास पर पहुंचकर भानुप्रिया पाराशर को उनकी इस उपलब्धि पर फूलों का बुक्के भेंट करके तथा मुंह मीठा कराकर बधाई दी। बलजीत कौशिक ने कहा कि भानुप्रिया ने अपनी मेहनत की बल पर पूरे फरीदाबाद का नाम देशभर में रोशन किया है और आज हर फरीदाबादवासी का उन पर गर्व महसूस हो रहा है।

कौशिक ने कहा कि इससे पहले भानुप्रिया का सलेक्शन हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था, जिसमें उन्होंने जनरल कैटेगरी में नम्बर एक की रैंक हासिल की थी और दिल्ली सरकार में टीचर की भी नियुक्ति का पत्र भी मिल चुका है, लेकिन भानुप्रिया ने पुलिस की नौकरी को छोड़ करके भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को चुना और उनकी हैदराबाद में नियुक्ति होने जा रही है। 

कौशिक ने बताया कि भानुप्रिया पाराशर के पिता स्व. बृजमोहन की दो साल पहले बिजली करंट से मौत हो गई थी, जिसके बाद भी उनका हौंसला कम नहीं हुआ और उन्होंने अपना मुकाम हासिल किया। बलजीत कौशिक ने भानुप्रिया व उसके परिजनों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती सन्देश पराशर, भाई यतिन पराशर, तपन पराशर,ओमप्रकाश पराशर, रंधावा फागना और पारिवारिक मित्र रविन्द्र वशिष्ठ, नेतराम शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: अरावली की पहाड़ियों में एक नए कचरा घर की योजना के विरोध में जन-जन की भावना को दिखाना था-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यहां बसे उत्तराखंड के लोग अब प्रवासी लोग नहीं हैं बल्कि एक मजबूत संगठन हैं- विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x