Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:पिछड़ा वर्ग क के लिए जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच व ग्राम पंचायत पंच पदों का ड्रा : डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम ने बताया कि हरियाणा सरकार के अध्यादेश हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन संशोधित नियमावली 2021 के नियम पांच में किए गए प्रावधान के अनुसार फरीदाबाद जिला परिषद के वार्डो में पिछड़ा वर्ग क के की सीटों का आरक्षण का ड्रा 28 सितंबर, बुधवार  को सुबह 11  बजे डीसी कार्यालय के प्रथम तल का कक्ष 106 में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति आरक्षण के ड्रा ऑफ प्लॉट की कार्रवाई देख सकते हैं।डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम ने आगे बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन संशोधित नियमावली 2021 के नियम 5 में किए गए प्रावधान के अनुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में भी  28 सितम्बर को ही पिछड़ा वर्ग क के लिए पंचायत समिति सदस्य, सरपंच पद, व पंचायत पंच पद के वार्डो के आरक्षण का ड्रा भी निकाला जाएगा।

इच्छुक व्यक्ति वहां पर भी ड्रा ऑफ लाट के माध्यम से विकास एवं पंचायत कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई देख सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि तिगांव खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के तिगांव के कार्यालय में, बल्लभगढ़ खंड के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बल्लभगढ़ कार्यालय में और फरीदाबाद ब्लॉक के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फरीदाबाद के कार्यालय में उपस्थित होकर आज 28 सितंबर को ड्रा आफ प्लॉट की कार्रवाई देख सकते हैं।

Related posts

पंचतत्व में विलीन हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कौशिक

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए 6  वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सात जिलों के लिए तैनात किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज तुरंत प्रभाव से 44 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x