Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल /फरीदाबाद में बाइक चला रहे हिस्ट्रीशीटर को उसी के पीछे बाईक पर बैठे युवक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल /फरीदाबाद में बाइक चला रहे हिस्ट्रीशीटर को उसी के पीछे बाईक पर बैठे युवक ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । बता दें कि मृतक हिस्ट्रीशीटर संदीप उर्फ गोविंदा पर संगीन धाराओं के तहत 28 मुकदमे दर्ज थे। मामला फरीदाबाद के पृथला इलाके का है जहां इस तरीके से हत्या करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है ।

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल के बाहर एकत्रित हुई यह भीड़ यह जानने के बाद जमा हुई है कि पृथला इलाके में गोविंदा नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई । गोविंदा पर 28 मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि गोविंदा की हत्या उसके पीछे बाइक पर बैठे युवक ने की है अभी आरोपी युवक की पहचान नहीं हो पाई है युवक की पहचान के प्रयास चल रहे हैं वही गोविंदा के परिजन इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है ।

Related posts

फरीदाबाद : शहर की ब्रज नट मंडली 7 दिनों का नाट्य एवं लोक कला उत्सव का आयोजन करने जा रही है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिंगरों के प्रोग्राम ऑर्गनाइजर राहुल को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, नर्स की नौकरी के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप।

Ajit Sinha

एडीजीपी विर्क साहब जब सड़कों पर गाड़ियां ही नहीं चलेगी तो सड़क हादसों में तो कमी आएगी ही आएगी, आपका दावा गलत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x