Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के जेई, हरियाणा पुलिस आवास निगम के अकाउंटेंट रिश्वत लेते अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एक कनिष्ठ अभियंता और हरियाणा पुलिस आवास निगम के एक लेखाकार को क्रमशः 1500 रुपये और 500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में जिला कैथल के पुंडरी में तैनात यूएचबीवीएन के कनिष्ठ अभियंता दिनेश को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिकायतकर्ता की कृषि भूमि पर ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में अवैध रूप से रिश्वत की मांग कर रहा था। एक अन्य मामले में हरियाणा पुलिस आवास निगम के लेखाकार कृष्ण कुमार को अंबाला शहर निवासी शिकायतकर्ता से 500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है।

आरोपी लेखाकार शिकायतकर्ता की फर्म के बिल पास करने की एवज में घूस की मांग कर रहा था।दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के अंबाला थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

तीन कार में करोड़ों की कैश के साथ पकड़े आठ हवाला कारोबारी, रकम की गिनती में पहुंची आयकर विभाग की टीम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 8 ड्रमों में 1600 लीटर अवैध डीजल बरामद किए हैं, आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विनिर्माण क्षेत्र में सुधारों को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, कार्यशाला का संचालन डाॅ. ओम प्रकाश मिश्रा ने किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x