Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अधिकार रैली में अधिकारियों पर बरसे विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा विधायक राजेश नागर आज अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो जनता के काम नहीं करेगा, वो यहां नहीं रहेगा। नागर यहां धीरज नगर में अपने सम्मान में आयोजित अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन पूर्वांचल एकता मंच द्वारा किया गया था। अधिकार रैली में पहुंचे विधायक राजेश नागर को स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के एक कर्मचारी पर लापरवाही बरतने और जनता के फोन न उठाने की बात बताई। जिस पर विधायक ने संबंधित कर्मचारी को मौके पर ही बुलाया और उसे सभी के सामने नसीहत दी। नागर ने कहा कि अगर तुम्हारी दोबारा शिकायत मिली तो यहां काम नहीं कर पाओगे, जनता के काम में कोताही बरतने वालों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने सभी कच्ची कॉलोनियों को पास करने के जो आदेश दिए हैं, वह जल्द ही सिरे चढ़ जाएंगे। उसके बाद आपको बिजली, पानी, सडक़ों की कोई असुविधा नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र को मानते हुए अंत्योदय की अवधारणा को मजबूत करने का काम कर रही है। इसके तहत हम हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने में जुटे हैं।

इसमें हमारे मुखिया मनोहर लाल का पूरा आशीर्वाद हमें मिल रहा है। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूर्वांचल एकता मंच की ओर से विधायक राजेश नागर के समक्ष बिजली नवीनीकरण, नए बिजली मीटर, सीवर लाइन, सामुदायिक भवन, छठ घाट, आधार केंद्र, डाकखाना, वृद्धा पेंशन आदि अनेक मामले रखे गए। विधायक ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कही।

Related posts

फरीदाबाद :सडक़ निर्माण की आड़ में हजारों लोगों को बेघर करने पर तुले कृष्णपाल गुर्जर : विधायक ललित नागर

Ajit Sinha

आईएएस अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा को अतिरिक्त जिम्मेदारी,फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम से बाहर निकलते ही एक शख्स के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने कर दी गोलियों की बरसात, मारा गया -फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x