Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 21 सालों से प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव पर हैं प्रतिबंध, बहाली के लिए सीएम के नाम सौपा ज्ञापन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर युवा आगाज संगठन ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विगत 21 सालों से हरियाणा प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव पर प्रतिबंध लगा हुआ है हर राजनीतिक दल विधानसभा चुनावों में अपने अपने घोषणापत्र में छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे को शामिल करता आया है लेकिन सत्ता मिलते ही चुनावी वायदों को भूल जाता है इसी तरह युवाओं को स्वयं से जोड़ने और उन्हें मुंगेरी लाल के स्वपन दिखाने वाली सत्तारूढ़  भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता आसीन होने के बाद इस मुद्दे पर 3 साल से चुप्पी साधे हुए है
                                  छात्र हितों के लिए प्रयासरत युवा अगर संगठन ने छात्र राजनीति का आधार छात्रसंघ चुनाव को लेकर मुहिम चलाने की शुरुआत कर दी है संगठन के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि दिल्ली के डूसू चुनाव में हरियाणा प्रदेश की राजनीति का गहरा प्रभाव होता है प्रदेश के नेता डूसू चुनाव में उक्त प्रभाव से  ही उम्मीद उम्मीदवारों को जितवाने का काम करते हैं बड़ी विडंबना है कि उसी प्रभावशाली हरियाणा प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पिछले 21 साल से बंद पड़े हैं जो की छात्र हितों का हनन है
                                 छात्र नेता अजय डागर ने कहा कि कॉलेजों में छात्रों का प्रतिनिधि ना होने से एडमिशन प्रक्रिया के दौरान छात्र छात्राओं को छोटी छोटी बातों को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है श्री डागर ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को मानते हुए प्रदेश में जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने चाहिए क्योंकि छात्र संघ चुनाव ना होने से छात्रों के राजनीतिक अधिकारों का शोषण और हनन होता है इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में जसवंत पवार अजय नगर मनीष कुमार अनुज भाटी हिमांशु भट्ट आदित्य बलजीत जफर विवेक महेश नवीन सोनू राहुल आकाश जा आकाश सागर जाखड़ पवन अनमोल अरुण चंद्र पाल रब्बा भूपानी और मनोज सैनी मौजूद रहे

Related posts

मानव रचना परिसर में एआईसीटीई, नई दिल्ली की एमओडीआरबी योजना के तहत 19.11 लाख का ग्रांट प्राप्त हुआ

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस हुई और भी हाईटेक: अब मोबाइल पर, उंगलियों के इशारे पर होगा तफ्तीश का काम; 300 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए सजग: विशेष मामलों में गृह जिला में भी मिल रही है तैनाती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x