Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा रावण का पुतला बनाने की तैयारियां शुरू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जेजेपी जिलाध्यक्ष (मंदिर प्रधान) राजेश भाटिया ने कहा कि कोविड के दो साल बाद दशहरे मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। पिछले 2 वर्षों से कोविड के कारण प्रत्येक त्यौहार फीके रहे। लेकिन इस बार दशहरे को लेकर लोगों में उत्सुकता और उत्साह नजर आ रहा है भाटिया ने कहा कि दशहरा को लेकर हिंदू धर्म में दो कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण जैसे बलशाली राक्षस का वध किया था तो दूसरी कहानी के अनुसार मां दुर्गा महिषासुर के साथ  9 दिनों तक भीषण युद्ध किया था और दसवें दिन यानी आश्विन शुक्ल दशमी को उसका वध कर दिया था। इस खुशी में विजयदशमी मनाई जाती हैं। यह दोनों मैं ही असत्य पर सत्य की विजय हुई थी। इसी कारण इसे विजयदशमी भी कहा जाता है।

जिलाध्यक्ष  ने कहा कि 3 अक्टूबर को लंका दहन, 5 अक्टूबर को रावण दहन और 6 अक्टूबर को दशहरा मैदान मे भरत मिलाप होगा। इस पर्व में ढोल नगाड़ों के साथ विशेष रूप से सुंदर और मनमोहक झांकियां आकर्षक होंगी जो मंदिर प्रांगण से निकलकर दशहरा मैदान में पहुंचेंगे। इस अवसर पर फरीदाबाद के सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने दशहरे में अपना योगदान देने की बात की। पिछले कई वर्षों से सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर बन्नु वाल मार्केट नंबर 1 में दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उपस्थित एक उत्सव की भांति रहेगी। प्रधान राजेश भाटिया ने सभी लोगों से इस दशहरा पर्व पर आने की अपील की

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया के साथ मोहनलाल अरोड़ा परसोंत लाल माटा गुलशन बग्गा सुरेंद्र सिंह सोमनाथ ग्रोवर, विपिन भाटिया,बेगराज नागर, हातम अधाना ,गोबिंद कालड़ा,नंदराम पाहिल, किशन लाल खन्ना, अनिल किराड़, लोचन भाटिया, हरीश भाटिया, नरेश गुलाटी, सुशील, मदन चावला, कैलाश गुगलानी, रिंकल भाटिया,अजय नौनिहाल, वेद प्रकाश भाटिया, राकेश भाटिया,संजीव ग्रोवर, अशोक अरोड़ा,प्रेम बब्बर, गगन अरोड़ा, अजय शर्मा,विकास भाटिया,अनिल अरोड़ा,भरत कपूर,अरविंद शर्मा,सचिन भाटिया,आशु अरोड़ा,विशाल भाटिया,पंकज अरोड़ा,प्रदीप भाटिया,नवीन सहगल,नीरज भाटिया,राजेश भाटिया(पूर्व पार्षद), संजय अरोड़ा,श्याम बांगा, मोकक्षित भाटिया, राहुल झा, अजय अरोड़ा, सी पी कालड़ा,आर के मल्होत्रा, जनक भाटिया,मीनू भाटिया,गुलशन भाटिया, राकेश खन्ना, रविंद्र गुलाटी, बलजीत भाटिया, बंसीलाल लाल कुकरेजा, भरत अरोड़ा, राजेश भाटिया(कानपुर), अमित नरुला, रोनित गुलाटी, जतिन गांधी,मनी गबमनोज भाटिया,हंस राज वोहरा, इंद्र चावला,प्रताप भाटिया,रवि नागपाल,सुरेंद्र गेरा, अतुल कपूर,मनीष जीत सिंह,तिलक आहुजा(मामा), सीमा सितोरिया, बाबी सितोरिया, बबलू राहुल झा,जगन शाह,कुनाल, राजकुमार साहनी श्याम वरिंदर सिंह राकेश कथूरिया विक्की सांवरिया कृष्ण कपासिया सुरेंद्र भाटिया हरिंदर नौनिहाल अक्षित चितकारा नीरज भाटिया सुनील कुमार तवर चुन्नीलाल खत्री रमेश भाटिया सुरेश भाटिया मनी गाबा सुरेंद्र कालरा हितेश आहूजा पुनीत ठक्कर संदीप भाटिया हरीश कुमार बिट्टू डंग, *विकास सिंह, अभिनास कुमार, रवि महेंद्रसुशील कुमार, अजय चौहान, राहुल कश्यप, विकास, अमित टंडन यश चोपड़ा समीर शिवम हरीश व अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related posts

फर्जी कागजों से वाहन फाइनेंस कराकर बेचने वाले तीन शख्स गिरफ्तार

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन के सहायक लाइनमैन को 7,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और एचएसएनसीबी ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम, 1988 के प्रावधानों को लागू करके नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x