Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय समागम जोधपुर में होगा, अमित शाह करेंगे समापन और भूपेंद्र यादव करेंगे उद्घाटन- डॉ. के.लक्ष्मण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 8 से 10 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित की जाएगी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के इस राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के 9 सितंबर को होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव होंगे, वही 10 सितंबर को समापन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के गृह मंत्री अमित शाह  मौजूद रहेंगे। 8 सितंबर को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी और वहां आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। समापन सत्र के बाद अमित शाह जोधपुर में एक विशाल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि 2015 में गठन के बाद से ओबीसी मोर्चा ने अपने 7 सालों की विकास यात्रा में बहुत प्रगति की है और आज देश के 818 संगठन जिलों के 12705 मंडलों तक अपनी पहुंच स्थापित किए है। जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्रीय मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा और राजस्थान भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अली, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित देशभर के सवा सौ राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

इन प्रतिनिधियों में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और राज्य के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाग लेने जा रहे हैं। इस कार्यसमिति के दौरान 3 दिनों में 9 सत्रों को पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और राजस्थान की राजनीतिक परिस्थिति पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से एक वक्तव्य भी जारी किया जाएगा।

Related posts

डीडीसी ने केजरीवाल सरकार की इलेक्ट्रॉनिक सिटी को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौंपा ब्लूप्रिंट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘मोदी सरकार महंगाई की मार’, ‘धर्मेन्द्र प्रधान मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद’ के नारे से गूंजा लधु सचिवालय

Ajit Sinha

इस हाथी ने सूंड से नल चलाकर पिया पानी, लोगों ने ट्वीट कर कहा, समझदार हाथी हैं: देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x