Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में 2011 बेच के एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में  एक एचसीएस अधिकारी पर रिश्वतखोरी का मामला दर्ज करते हुए उसे अरेस्ट किया है। अधिकारी पर लगे रिश्वत के आरोप ब्यूरो द्वारा की गई जांच के दौरान सही साबित हुए।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री के आदेश पर विजिलेंस ब्यूरो को एक शिकायत सौंपी थी जिसमें 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति द्वारा रिश्वत की मांग और स्वीकृति का आरोप लगाया गया था। वर्तमान में उक्त अधिकारी के पास डिविजनल कमिश्नर, हिसार के ओएसडी का प्रभार है। ब्यूरो ने गहन जांच की जिसमें अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी और जबरन वसूली के आरोप साबित हुए।
                  
इसके बाद राज्य विजिलेंस ब्यूरो थाना गुरुग्राम में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आज आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद:विधायक सीमा त्रिखा ने नगर निगम के जत्थे के साथ किया ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा

Ajit Sinha

रोडवेज के बाद हुए विवाद में एक समुदाय के लोगों ने मचाया बवाल; दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 3 को पीटा-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नामपर धोखाधड़ी के खिलाफ किसानों का धरना, कोर्ट जाएंगें पीडित किसान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x