Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एक कंटेनर से 19 कट्टों में लगभग 50 लाख रूपए का गांजा पलवल पुलिस ने किया बरामद , ड्राइवर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: जिला पुलिस की एवीटी ,हथीन की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रूपए की 304 किलोग्राम गांजा पत्ती जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है। बरामद नशा आंधप्रदेश से ट्रक में रुई के बंडलो के बीच छुपाकर तस्करी कर लाया जा रहा था। एसएसपी राजेश दुग्गल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की एवीटी टीम को मादक पदार्थ तस्करी के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई कि एक बंद बॉडी ट्रक में रुई बंडल भरी हुई है और उसमे मादक पदार्थ से भरे कट्टे भी मौजूद है।

आरोपी तमिलनाडु से गांजा पत्ती लेकर आ रहे हैं जो कोसीकलां जिला मथुरा (यूपी) होते हुए होड़ल के रास्ते मेवात की तरफ जाएंगे। सूचना मिलते ही टीम ने नाकाबंदी की ट्रक को काबू कर चालक को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर बंद बॉडी ट्रक में से रुई बंडलो बीच छिपाये गए 19 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए, जिनमें 304 किलोग्राम गांजा पत्ती को बरामद किया गया। अरेस्ट किए गए आरोपी का नाम शौकीन निवासी पेमा खेड़ा थाना पुनहाना जिला नूहं हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमिलनाडु से कोटन/रुई को लोड कराया था तथा रास्ते में आंध्र प्रदेश के आंदनकी शहर से मादक पदार्थ को रुई के बीच छुपाया गया था। ट्रक व बरामद मादक पदार्थ गांजा पत्ती को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना बहीन में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

दो लोगों की जहरीले धुएं से दम घुटने से मौत, रात में गैस के चुल्हे पर चढ़ाए, छोलों के जलने से कमरे में भर गया था धुआं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 74वें गणतंत्र दिवस पर जगाधरी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Ajit Sinha

आगामी 6 जुलाई 2020 तक पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x