Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बेटा पैदा न करने की माँ को बेरहमी से पिटाई की गवाह बनी मासूम बच्ची,बोली फ्राईपैन और डंडे से पापा ने की पिटाई।

 अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : बेटा पैदा न करने की माँ को मिली सजा  बेरहमी से पिटाई की गवाह बनी मासूम बच्ची।बोली फ्राईपैन और डंडे से मां की पापा ने की पिटाई।  हालांकि यह मामला गुड़गांव के बंधवाड़ी गांव का है, लेकिन पीड़िता ने अपने मायके में फरीदाबाद पुलिस को शिकायत देकर ससुरालियों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। घायल महिला को फरीदाबाद के बी.के अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है।
                                            अस्पताल में रोते हुए विलाप कर रही ये महिला बल्लभगढ़ के नीमका गांव में रहने वाली मोनिका की मां है, जो अपनी बेटी की बेरहमी से पिटाई के बाद फफक-फफक कर रो रही है। मोनिका की शादी 2012 में गुडगांव के बनवारी गांव में रहने वाले धर्मेंद्र के साथ हुई थी। 1 साल तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बेटी के पैदा होने पर मोनिका को ससुराल में परेशान किया जाने लगा। वही बेटी पैदा होने के बाद मोनिका को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाने लगा ।मोनिका की माने तो उसके ससुराल में पति, उसका ससुर, सास, जेठ तथा जेठानी उसके साथ मारपीट किया करते थे और उसे घर से भी निकाल दिया करते थे। कुछ समय बाद उसने एक लड़की को और जन्म दिया तो ससुराल या ज्यादा तमतमा गए। इन सभी आरोपियों ने उसके साथ फ्राई पैन डंडों से मारपीट की तथा दोनों बच्चियों समेत घर के बाहर फेंक दिया। महिला की माने तो एक स्कूली वैन में लिफ्ट लेकर वह अपने मायके तक पहुंची। महिला ने बताया कि उसका ससुर भी उसके साथ गलत नियत से छेड़छाड़  करता था। जब उसने इस मामले की शिकायत अपने पति को की तो उसने उसकी बात को अनसुना कर दिया।वह दहेज में गाड़ी और नकदी की मांग किया करते थे।
                                            कैमरे के सामने अपनी माँ पर हुए अत्याचार की गवाही देती दीखाई दे रही मोनिका की 5 वर्षीय मासूम बेटी छवि की माने तो उसके पापा, दादा, दादी, ताऊ व ताइ उसकी मम्मी को मारते पीटते थे। वे अक्सर उसकी मां को मारते पीटते थे। वहीँ सदर बल्लभगढ़ के थाना प्रभारी हंसराज  की मानें तो दो लड़कियों के जन्म के बाद भी लड़का पैदा ना करने पर विवाहिता मोनिका को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है| महिला को उपचार के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने और उससे बलात्कार का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पति, सास-ससुर, जेठ तथा जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए मामले की जांच कर रही है|

Related posts

हरियाणा सरकार ने कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क टेबलेट देने की योजना बनाई है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को आईएएस के सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नत किया है-पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:मोटापे से ग्रस्त महिला के एसएसबी अस्पताल ने किए एक साथ तीन सफल आप्रेशन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x