Athrav – Online News Portal
नोएडा

मॉक ड्रिल कर होगी ब्लास्ट की तैयारियों की जांच, सीपी ट्विन टावर पहुंच कर ग्राउंड जीरो पर बारिकियां परखी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
सुपरटेक के ट्विन टावर में अंतिम ब्लास्ट के लिए काउनडाउन शुरू हो चुका है। सुपरटेक के दोनों टावर सियान और एपेक्स 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाने का काम पूरा हो चुका है। विस्फोटकों को तार से जोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हुआ, जो बुधवार शाम तक खत्म हो गया । बृहस्पतिवार को ब्लास्ट की तैयारियों की जांच की जाएगी। अंतिम ब्लास्ट रविवार को दोपहर 2:30 बजे होगा. ट्विन टावर की साइट पर प्राधिकरण, ट्रैफिक पुलिस और अन्य एजेंसियों ने तैयारियों का जायजा लेने पहुंच रहे है. गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह भी ट्विन टावर पहुंचे।

उन्होंने ग्राउंड जीरो पर बारिकियां परखी। एडिफिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाए गए रोड मैप, ट्रैफिक डायवर्जन, ब्लास्टिंग जोन, इवैक्यूएशन प्लान को मौके पर जाकर देखा। निरीक्षण के दौरान निषेध क्षेत्र और बंद होने वाली सड़कों पर अधिकारी पहुंचे। यह देखा गया कि कहां-कहां सड़क बंद होगी और डायवर्सन होना है। सेक्टर-128 में जेपी फ्लाईओवर पर व्यू प्वाइंट बनाया जा सकता है, जहां से ट्विन टावर को गिरते हुए देखा जा सकता है।बाइट : आलोक कुमार पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर मॉक ड्रिल का आयोजन 25 अगस्त को होगा। एक्सप्रेस वे पर डायवर्जन रहेगा। एक्सक्लूजन जोन में 10 स्थानों पर रोड ब्लॉक की जाएगी।

डीसीपी स्तर के अधिकारी को इंसीडेंट कमांडर  बनाया गया है।दोनों टावरों के 100 मीटर की रेडियस में एक्सक्लूजन जोन बनाया गया है। इसमें नोएडा प्राधिकरण के पार्क को लेते हुए 470 मीटर आगे और करीब 250 मीटर पीछे तक व एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन को भी इस जोन में शामिल किया गया है। इस जोन में एटीएस और सुपरटेक एमराल्ड के साथ अन्य सोसाइटी भी है। ब्लास्ट के दिन ये सभी घरों के अंदर ही रहेंगे। सोसाइटी के गेट बंद रहेंगे और कोई भी सड़क पर नहीं आ सकता है।

Related posts

मेडिकल फार्मेसी में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने दुकानदार के साथ की मारपीट,का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-देखें

Ajit Sinha

‘मैं नशे में हूं के अंदाज में झूमते…’ हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के कार्यक्रम पहुंचे लेखपाल भीम कुमार, सस्पेंड

Ajit Sinha

पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, करोड़ो का सामान जलकर हुआ खाक-देखें वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x