Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का सड़कों पर होने वाले अपराध की रोकथाम के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन जारी है. इस ऑपरेशन के तहत 24 घंटे के अंदर थाना 113 क्षेत्र के पर्थला सर्विस रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन,चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. इससे पहले थाना सेक्टर- 39 पुलिस ने मंगलवार सुबह सेक्टर- 98 से मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के हिरासत में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बदमाश की पहचान समीर के रूप में हुई है समीर एक शातिर लुटेरा है जो आठ महीने पहले जेल से छूटा है. एडीसीपी नोएडा जोन-1 आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसने एक बार फिर मोबाइल और चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा. मंगलवार दोपहर को ही समीर ने इसी क्षेत्र में एक महिला से चैन लूटने का भी प्रयास भी किया था।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि इसके बाद से पुलिस लगातार चेकिंग कर रही थी। देर शाम को जब पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान काली पल्सर पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया.पुलिस ने रोकने का प्रयास किया,लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने उसका पीछा किया, पर्थला सर्विस रोड पर उसकी पल्सर बाइक डिवाइडर से टकरा गई .

उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया.आशुतोष द्विवेदी का कहना हैं कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार समीर पर आधे दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है वह कई बार जेल जा चुका है आठ महीने पहले ही वह जेल से छूटा है. आरोपी समीर के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी हुई पल्सर मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी की जा रही है.

Related posts

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना समेत दो अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला मंगेतर गिरफ्तार, लड़ाई झगड़े में लगी चोटों से हुई थी युवक की मृत्यु, आईएमटी, गांव सोतई का है मामला

Ajit Sinha

एसीबी ने सहकारिता विभाग,हरियाणा का लगभग 100 करोड रुपए का घोटाला पकड़ते हुए 14 आरोपितों को पहुँचाया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x