Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केरल राज्य से एक मोस्ट वांटेड अपराधी और भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। पिछले करीब 15 साल से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम था।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम जिला यमुनानगर निवासी मो. अहसान है जो फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए केरल के कोझीकोड जिले में छिपा था। मोस्ट वांटेड की गिरफ्तारी एसटीएफ अंबाला की टीम द्वारा की गई है।

पकड़ा गया बदमाश 2005 में थाना सिटी जगाधरी में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उक्त मामले में वह 2 अगस्त, 2007 को जिला जेल अंबाला से पैरोल पर आया और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और केरल में अपने ठिकाने बदलता रहा। आरोपित को कोयकुलर जिला कोझीकोड, केरल से गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए यमुनानगर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़: एचएसआईआईडीसी ने अलॉटियों के लिए ‘एकमुश्त निपटान योजना’ को दी मंजूरी, 300 उद्योगपतियों को होगा फायदा

Ajit Sinha

आयशर कंटेनर पर लदे 1200 देशी शराब के पेटियों को बरामद कर पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

डिजिटल अरेस्ट करके 1,03,70,000/-रूपए की ठगी करने वाले 2 आरोपितों को साइबर थाना एनआईटी  की टीम ने किया गया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x