Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-65 और खाद्य एंव आपूर्ति की संयुक्त टीम ने एक गोदाम में छापेमारी कर 250 गेंहू के कट्टे पकड़े-अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -65 एंव खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने आज एक गोदाम में छापेमारी करते हुए 250 गेहूं कट्टे पकड़े हैं। पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए गेहूं से भरे इस गोदाम को सील कर दिया हैं। खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने मौके पर गेहूं के सैंपल लेकर जांच के लिए लेब में भेज दिया हैं , रिपोर्ट आने तक ये गोदाम सील रहेगा। बरामद की गई ये गेहूं आम जनता में बांटा जाना था जिसकी खुलेआम कालाबाजारी की जा रही थी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित  का नाम सोनू है जो बल्लभगढ़ की भगत कॉलोनी का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एल्सन  चौक के पास गोदाम से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गरीब जनता को बांटने के लिए जो गेहूं डिपो होल्डर को भेजा जाता हैं। उसे एक ट्रक में भरा जा रहा है।  कट्टे पर लगी सरकारी सील तोड़कर उसे दूसरे कट्टों में भरकर कुछ लोग मोटा मुनाफा कमाने के लिए इसे मील में ले जाएंगे। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर सत्यनारायण व उनकी टीम को सूचना देकर बुलाया। दोनों टीमों ने जाकर जब गोदाम में रेड करी तो वहां पर कुछ लोग कटों को हाथ से सील कर गाड़ी में लोड करवा रहे थे।

आरोपितों  से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके अलावा चेक करने पर गोदाम में 18 टैंक पाए गए जिनमें डीजल जैसी बदबू आ रही थी। इसमें अभी जांच की जा रही है कि इसमें कौन सा पदार्थ भरा हुआ है। ज्वलनशील पदार्थ होने की संभावना के चलते गोदाम को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर 58 में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा ट्रक तथा उसमें भरे हुए गेहूं के 250 कट्टे बरामद किए जा चुके हैं। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है वहीं अभी गोदाम से बरामद ज्वलनशील पदार्थ के बारे में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पश्चात कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : पंजाब मे जीत और गोवा और मणिपुर में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का जश्न

Ajit Sinha

आप आमिर हो तो क्या गरीबों से नफरत करोगें, अमीरी की वजन से गरीबों को कुचल दोगें, क्या यह गुंडागर्दी नहीं है -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आतंकी के घुसपैठ को लेकर दिल्ली -एनसीआर की पुलिस हाई अलर्ट पर, गाड़ियों की चेकिंग की जा रहीं हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x