Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नगर निगम आयुक्त समीरपाल सरो ने अपने कैम्प कार्यालय में नगर निगम से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: आज  नगरनिगम आयुक्त समीरपाल सरो ने अपने कैम्प कार्यालय में नगरनिगम से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित  करते हुए कहा कि आमजन को नगर निगम की ओर से आमजन को दी जाने वाली जनसुविधाओं का समय रहते लाभ मिले विभागीय अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे ओर अपने से जुड़े दायित्वों के प्रति पूर्णतयः सजग व ईमानदार रहकर कार्य करे ताकि नगर निगम क्षेत्र में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने बैठक के दौरान नगरनिगम सम्बंधित  प्रोपर्टी टैक्स, अवैध पानी के कनेक्शन,आवारा पशु, ओडीऑफ जैसे विषयों पर भी अधिकारीयो से विस्तार से चर्चा कर इन बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सरो ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुशल मार्ग दर्शन में आमजन को हर मूलभूत सुविधा व कल्याणकारी योजना का भरपुर लाभ मिले इसके लिये गम्भीरता से प्रयास किये जा रहे हैं, अधिकारियो को चाहिये कि वे अपने से जुड़े कार्य दियित्वो के प्रति सजग होकर योजनाओ , परियोजनाओं को समय रहते पूरा करे ओर इस बारे आने वाली किसी भी समस्या से उन्हे समय रहते अवगत कराए ताकि समस्याओ का समय रहते निदान किया का सके।

Related posts

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने सड़कों पर उतरे सीपी के. के. राव,एनएच -2 पर की सख्ती, सुनिए वीडियो में और क्या कहा।  

Ajit Sinha

हरियाणा : मुख़्यमंत्री मनोहर लाल ने पांच आईजी, दो डीआईजी व 16 एसपी,डीसीपी के किए तबादले, हनीफ कुरैशी पहुंचे गुरुग्राम,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर जारी किए निर्देश, एचआरएमएस के माध्यम से किए जाएं सभी तबादले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x