Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नहीं थम रहा है नोएडा में रोडरेज का मामला, बाइक टच होने पर युवक ने उबर बाइक चालक को बुरी तरह पीटा-अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:शहर में रोडवेज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, महिला के ई-रिक्शा चालक के थप्पड़ कांड अभी शांत ही हुआ था, कि सेक्टर-24 के एडोब चौराहे पर रोडरेज का नया मामला सामने आ गया। यहां बाइक से बाइक टच होने पर एक युवक उबर बाइक  को तीन मुक्के मारता है। पीड़ित विकास यादव ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मारपीट का वीडियो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया. 

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 27 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिर पर लाल गमछा पहने एक युवक अपनी बाइक से उतरता है, और पीड़ित उबर बाइक चालक को  दो मुक्के मारता है। इसके बाद वह बाइक लेकर भागने का प्रयास करता है। विकास और एक युवक उसे रोकने के लिए बाइक पकड़ते है। तो गमछे वाला व्यक्ति दोबारा बाइक से उतरता है और फिर एक मुंह पर एक मुक्का मारता है। पीड़ित विकास यादव ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह सेक्टर-22 में रहता है और उबर बाइक चलाता है।

सेक्टर-18 से घर लौट रहा था। एडोब से पहले उसकी बाइक गमछे वाले व्यक्ति की बाइक से टच हो गई थी। जिसके बाद हल्की कहा सुनी हुई। एडोब चौराहा पार करते ही गमछे वाले व्यक्ति ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगा कुछ लोग आ गए, और बीच बचाव किया और पुलिस को फोन करने लगे। 

इसके बाद आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गया। नोएडा जोन एसीपी-2 रजनीश वर्मा ने बताया कि एडोब चौराहे पर बाइक सवार युवक द्वारा दूसरे युवक के साथ मारपीट करने के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई  करते हुए आरोपी युवक मोहित विश्वकर्मा पुत्र मांगेराम निवास ममुरा थाना फेस 3 को सेक्टर- 54 से गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए एएसआई बलविन्द्र सिंह को 4 वर्ष का कारावास, 50000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 37,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

12 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x