Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 12 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर रेलवे लाइन पर फेकने वाले आरोपित पर 200000 रूपए का इनाम घोषित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करके रेलवे लाइन पर फेकने के आरोपितो को पकड़वाने वालों को फरीदाबाद पुलिस ने दो लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की हैं। मरने वाली लड़की की उम्र 12 साल थी , और इसकी लाश आज़ाद नगर के नजदीक रेलवे लाइन पर गत शुक्रवार को पड़ी मिली थी। आरोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच और जीआरपी की संयुक्त कुल 15 टीमें अलग -अलग एंगल से कार्य कर रही हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत शुक्रवार को सुबह के वक़्त आज़ाद नगर , के निकट एक रेलवे लाइन पर एक 12 वर्षीय लड़की की लाश मिली थी, इस दौरान मौके का डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण , मुजेसर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने निरीक्षण किया था। और निरीक्षण करने के बाद लड़की की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया था,

वहां लड़की पोस्टमार्टम करवा कर उसकी डेड बॉडी को परिजन को सौप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार होने की पुष्टि की गई थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कुल 15 टीमें बनाई हैं, इनमें क्राइम ब्रांच की 11, जीआरपी पुलिस की 3 , और थाना पुलिस की 1 टीमें शामिल हैं। जो अभी आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं,

अब पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के आरोपित को पकड़वाने वालों को दो लाख रूपए इनाम देने की घोषणा की हैं। सूचना देने वालों का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

खोरी गांव के लोगों के आंखों से निकलते आंसू,जुंबा से निकलती चीख, उनके संदेश को पीएम तक पहुंचाने का कार्य सांसद सुशील गुप्ता ने किया।     

Ajit Sinha

मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

एक करोड़ रूपए की रंगदारी देने से इंकार करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाला खूंखार बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x