Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

मासूम बच्ची की अपहरण के बाद रेप कर हत्या के मामले का हरियाणा पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले में 15 अगस्त को हुई 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म कर और हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपित को अरेस्ट कर लिया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन ने तुरंत अपराध स्थल का दौरा किया और वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस टीमों ने इसका संज्ञान लेते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज को खंगाला, जिसमें आरोपित लड़की को ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसे पानीपत के सेक्टर- 25 स्थित जिमखाना क्लब के पास से अरेस्ट कर लिया।

आरोपित की पहचान पीरी चमोली (उत्तराखंड) के मूल निवासी ईश्वर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कृष्णा गार्डन में किराएदार के रूप में रह रहा था।

पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएगी और चिन्हित अपराध की सूची में शामिल कर आरोपित को फांसी की सजा दिलवाने के लिए न्यायालय से गुजारिश की जाएगी।
पूछताछ में आरोपित ने जघन्य अपराध करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह वहां से गुजर रहा था जब पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ एक पार्क में खेल रही है।

वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर उठाकर ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपित ईश्वर पिछले 5 महीने से फ्लोरा चौक स्थित एक ढाबे पर काम कर रहा था। आरोपित को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

पराली जलाने की चुनौतियों को आर्थिक लाभ के अवसरों में बदलेंगे – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

गांजा तस्कर से रिश्वत लेकर, उसे छोडने का वीडियो वायरल,चौकी इंचार्ज, हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड, वीडियो।

Ajit Sinha

खुलासा: एक्सरे करवाने के लिए डा. प्रवीण के मकान में घुसा था मुकेश, एक -एक करके कर दी 4 लोगों की हत्या, देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x