Athrav – Online News Portal
हरियाणा

वर्तमान सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र का किया समान विकास- रतन लाल कटारिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सबसे गरीब लोगों का जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ षुरू की है। इसके तहत सबसे गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये की जा रही है। अब तक 30 हजार परिवारों को रोजगार के लिए ऋण व अन्य सहायता दी गई है।

कटारिया आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालका अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व कटारिया ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त डाॅ. हनीफ कुरैशी, उपायुक्त  महावीर कौशिक तथा एसडीएम रूचि सिंह बेदी भी उपस्थित थी।

कटारिया ने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए सबकी तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान-पत्र के पोर्टल से सभी योजनाओं व सेवाओं को साथ जोड़ा जा रहा है।

इस वर्ष अधिकांष सरकारी सेवाएं इस पोर्टल के जरिये आॅनलाइन मिलनी शुरू हो जाएंगी। इस पर जन्म-मृत्यु का डेटा भी ऑटो  अपडेट होगा। युवाओं की शिक्षा, कौशल व बेरोजगारी का डेटा भी इस पोर्टल पर डाला गया है। पीले राशन कार्ड बनाने का काम भी परिवार पहचान पत्र के माध्यम से किया जा रहा है। शुरुआत में जिला सिरसा व कुरुक्षेत्र में यह योजना पायलट आधार पर शुरू की गई है। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए दो आरोपित पकड़े गए, जिनके नाम तरुण और गिर्राज है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नकली नोटों की पहचान तथा नियंत्रण को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x