Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पृथ्वी पर भगवान का स्वरूप होती है मां- कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि जीवन-मरण संसार का नियम है, जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु निश्चित है, लेकिन कुछ पुण्य आत्माएं इस पृथ्वी पर नेक कार्याे के चलते हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहती है और स्व. श्रीमती ओमवति कंवर भी ऐसी ही महान विभूतियों में से एक थी। आज वे बेशक हमारे बीच नहीं रही, लेकिन समाज में किए गए अच्छे कार्याे के लिए वह हमें हमेशा याद आती रहेंगी। 

गुर्जर आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सीएपीएसआई हरियाणा के अध्यक्ष राजेश रावत की माता जी श्रीमती ओमवति कंवर के निधन पर उनके सेक्टर-2 स्थित निवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत, डॉ. हरेंद्र पाल राणा, डा. बलदेव अलावलपुर, प्रताप भाटी भी मौजूद थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पृथ्वी पर भगवान का स्वरूप होता है मां और उनकी कमी को कोई नहीं कर सकता, लेकिन स्व. ओमवति कंवर ने अपने बच्चों को ऐसे अच्छे संस्कार दिए है, जिसके चलते आज उनका परिवार सामाजिक एवं धार्मिक कार्याे में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी यह परिवार ऐसे ही अपना दायित्व निभाएगा।

इस मौके पर विधायक नयनपाल रावत ने भी स्व. ओमवति कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और परमात्मा से उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एसीबी ने बस अड्डा चौकी,पीएस बल्लभगढ़ में तैनात ईएएसआई जयवीर सिंह को 7000 रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Ajit Sinha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को।

Ajit Sinha

विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी डे के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ समारोह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x