Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है– विपिन शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मिशन जागृति पाठशाला मे बच्चों ने आज राखी का त्योहार मनाया । संस्था के जिला उपाध्यक्ष राजेश भूटिया ने बताया कि मिशन जागृति के द्वारा फरीदाबाद शहर मे तीन पाठशाला चलाई जा रही है. आज राखी के अवसर पर जिग्गी झोपड़ी मे रहने वालों के बच्चों ने जो की मिशन जागृति पाठशाला मे पढ़ते है.

उन्होंने बहुत ही उत्साह से ये पर्व मनाया । पाइन परिकोंन कम्पोनन्ट के क्रमचारियों अधिकारियों के द्वारा सभी बच्चों को पाइन परिकोंन कम्पोनन्ट के मालिक दिवंगत किशोर जी की याद मे भोजन करवाया गया एवं इसके उपरांत पाठशाला की बेटियों ने सभी भाइयों को राखी बांधी और मुंह मीठा करवाया ।

इसके अतरिक्त कंपनी के साथियों ने बच्चो को बैठने के लिए दरी और गर्मी धूप से बचने के लिए हरी शीट भी प्रदान करी. इस अवसर पर मिशन जागृति से संतोष अरोड़ा , अशोक भटेजा, विपिन शर्मा , दिनेश राघव और पाइन परिकोंन कम्पोनन्ट के क्रमचारियों अधिकारि उपस्थितः रहे.

Related posts

फरीदाबाद: इनकम टैक्स कमिश्नर कृष्ण मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया, डीपीएस नचाराम की शिवानी ने जीता खिताब

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ग्रीन फील्ड के तीसरी बार सरदार जसविंदर प्रधान, बलविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, कुलजीत महासचिव बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप चार्मवुड कॉलोनी में नाले के ऊपर बने हुए हॉस्पिटल ,स्कूल व लिंटन को एमसीएफ 18 अप्रैल को तोड़ पाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x