Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सागरपुर में अटल भूजल योजना के तहत चित्रकला किया प्रतियोगिता का आयोजन: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसी जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अटल भूजल योजना एवं जल शक्ति अभियान-2 द्वारा बल्लभगढ़ खंड के गांव सागरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सीईओ जिला परिषद कम अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी सतेन्द्र दुहन के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अटल भूजल योजना के जिला कार्यान्वयन भागीदार मानव रचना संस्थान सुश्री स्नेहा राय ने किया। इस कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद कम नोडल अधिकारी अटल भूजल योजना और जल शक्ति अभियान-2 के कुशल मार्गदर्शन में अधीक्षण अभियंता सह नोडल अधिकारी श्री राजीव कुमार बत्रा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्र पानी के युवा योद्धा हैं। कल के समय के लिए भूजल के संरक्षण के लिए उन्हें नेतृत्व करना होगा। उन्होंने शिक्षकों और समुदाय के अन्य सदस्यों को भी पानी के उपयोग का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला को देश में डार्क जोन क्षेत्र और गंभीर रूप से पानी की कमी वाले क्षेत्र के रूप में गिना जाता है। इसलिए छात्रों, समुदाय के सदस्यों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे जागरूकता लाएं और पानी के उपयोग के व्यवहार में बदलाव लाएं। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मौजूद अटल जल जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई आईईसी विशेषज्ञ आतिश एक्का, उनके साथ फरीदाबाद जिला के जल शक्ति अभियान से उपस्थित सिंचाई विभाग के मोहित गुप्ता और रवि कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद :पुलिस प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर तीन एसएचओ, दो क्राइम ब्रांच प्रभारी, तीन चौकी इंचार्ज, तीन एएसआई होंगें सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने 4 इंस्पेक्टरों और 11 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आज तुरंत प्रभाव से 4 चीफ इंजीनियरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x